प्रियंका गांधी ने गेस्ट हाउस के कमरे में लगाई झाड़ू, अब जांच हुई शुरू, जानें मामला

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जिस झाड़ू से गेस्ट हाउस के अपने कमरे में सफाई की थी, वह उनके स्टाफ ने उपलब्ध करायी थी। प्रियंका के झाड़ू मांगने पर स्टाफ ने गेस्ट हाउस के एक कर्मचारी से ली थी। अफसरों का मानना है कि प्रियंका का झाड़ू लगाते वीडियो उनके पीएसओ ने बनाया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने भी इस बात की जांच शुरू कर दी है कि गेस्ट हाउस में किन परिस्थितियों में किसने प्रियंका तक झाड़ू पहुंचायी। वह भी तब जब उनके वहां लाने से पहले ही एसी लगे इस कमरे को पूरी तरह से साफ किया जा चुका था। यह सवाल भी उठा कि वीवीआईपी प्रोटोकॉल पूरा करने के बाद कमरे में धूल कहां से आ गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





