भारत

प्रियंका गांधी ने अभद्रता का शिकार हुईं अनीता यादव से की मुलाकात, कहा- BJP के गुंडों को सजा मिलनी चाहिए

jantaserishta.com
17 July 2021 8:23 PM IST
प्रियंका गांधी ने अभद्रता का शिकार हुईं अनीता यादव से की मुलाकात, कहा- BJP के गुंडों को सजा मिलनी चाहिए
x
उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखीमपुर खीरी की अनीता यादव से मुलाकात की. प्रियंका गांधी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अभद्रता का शिकार हुईं प्रस्तावक अनीता यादव से उनके गांव पसगवां पहुंचकर उनसे बात की. इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत तमाम नेता रहे मौजूद.

पीड़ित बहनों से कर सकती हैं मुलाकात
प्रियंका गांधी तीन बहनों से हुए दुराचार मामले में भी पीड़ित बहनों से मुलाकात कर सकती हैं. बता दें कि थाना फूलबेहड़ इलाके में 5 जून को तीन बहनों के साथ दुराचार हुआ था. दो सगी बहन व एक मौसेरी बहन भट्ठे पर साथ काम करने गई थीं वहीं, कुछ लोगों ने डरा धमकाकर उनके साथ दुराचार किया था. इस मामले में 8 जून को एक रिश्तेदार सहित 5 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया था.
कोरोना संक्रमण के चलते निरस्त हुआ विश्व प्रसिद्ध गुरु पूर्णिमा मेला, गोवर्धन में बंद रहेंगे मठ-मंदिर
कांग्रेस विधायक ने साधा बीजेपी पर निशाना
कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बताया कि जिस महिला के साथ पंचायत चुनाव में अभद्रता हुई, जो कि लगातार चर्चा का विषय बना, आज प्रियंका गांधी मिलने जा रही हैं और यह विश्वास कायम करने जा रही हैं कि उत्तर प्रदेश में जो जंगलराज कायम है.
कांग्रेस विधायक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या हो रही है. पूरी तरह से कांग्रेस यूपी में जनता के साथ और खासकर महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं में खड़ी है. यूपी में हमेशा प्रियंका ने संघर्ष किया. कांग्रेस ने संघर्ष किया, जिसके लिए हम पूरी तरह प्रियंका गांधी के साथ हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story