भारत

प्रियंका गांधी ने बनाई चूड़ियां, मजदुर के हाथ का पिया पानी, देखे वीडियो

jantaserishta.com
29 Dec 2021 10:03 PM IST
प्रियंका गांधी ने बनाई चूड़ियां, मजदुर के हाथ का पिया पानी, देखे वीडियो
x
पढ़े पूरी खबर

फिरोजाबाद: 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान के तहत कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज फिरोजाबाद में थीं। रास्ते में प्रियंका गांधी, चूड़ी बनाने वाली महिलाओं के घर भी गईं और वहां उनसे बातचीत कीं। इस दौरान वो चूड़ी बनाती हुई भी दिखीं। उन्होंने महिला से चूडियों को बेचने पर होने वाली कमाई की जानकारी ली। महिला ने जब उन्हें बताया कि कुछ दर्जन चूड़ियों के उसे महज 3 रुपए मिलते हैं, यह सुनकर प्रियंका को बहुत हैरानी हुई। उन्होंने महिला से उसके परिवार वालों की भी जानकारी ली।

इसका एक वीडियो भी प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- चूड़ी जुड़ाई व झड़ाई का करने वाली फिरोजाबाद की सितारा जाटव जैसी तमाम मेहनतकश महिलाएं आज महंगाई, कारोबार में मंदी व घटती आमदनी जैसी समस्याओं का सामना कर रही हैं। हमारे शक्ति विधान (महिला घोषणापत्र) व लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे में सितारा जाटव जैसी महिलाओं की आवाज है।"
वहीं प्रियंका गांधी ने फिरोजाबाद की रैली में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा- "महंगाई का बोझ कौन उठा रहा है? समाज के संघर्ष का बोझ कौन उठा रहा है? आपके पैदा होते ही संघर्ष शुरू हो जाता है और आपके संघर्ष को पहचानने वाला कोई नहीं है। आपने बहुत झूठ सह लिए"।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि वो चाहती हैं कि महिलाएं समझें कि किस तरह की राजनीति हो रही है और उसे वो बदल सकती हैं। उन्होंने कहा कि स्कूटी और स्मार्टफोन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए है। इसके अलावा भी कांग्रेस ने बहुत सारी घोषणाएं की हैं जो महिलाओं को सशक्त बनाएंगी।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story