भारत

प्रियंका गांधी LIVE, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान से जुड़े सवालों के दे रही जवाब

Nilmani Pal
8 Jan 2022 8:42 AM GMT
प्रियंका गांधी LIVE, लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान से जुड़े सवालों के दे रही जवाब
x

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चलाए गए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान के तहत लोगों के साथ ऑनलाइन संवाद कर रही है। प्रियंका गांधी बोली - मेरी पसंदीदा महिला राजनेता वर्तमान के दौर मैं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न हैं। और मेरी दादी श्रीमती इंदिरा गाँधी हैं, वो मेरी प्रेरणास्त्रोत हैं । मेरे दादी का पूरा जीवन एक प्रेरणास्त्रोत था। उनका सबसे बड़ा गुण ये था कि वो सबसे निडर थीं। वो (श्रीमती इंदिरा गाँधी जी ) courage की, धैर्य की प्रतीक थीं। वे जितनी आयरन लेडी थीं, उतनी ही सौम्य थी। ममता से परिपूर्ण भी थीं.

प्रियंका गांधी ने कहा - महिला को सशक्त करने के लिए, उनको बराबरी का दर्जा देना ही होगा। हमने महिला शक्ति विधान बनाया है। हमने इसमें सब लिखा है -कि ग्रामीण महिलाओं के लिए हम क्या करना चाहतें हैं, उनकी सेहत के लिए,उनकी शिक्षा के लिए हम क्या करेंगे -सब इसमें लिखा है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर



Next Story