भारत

अमेठी में प्रियंका गांधी ने किया रोड़ शो, देखे VIDEO...

Shantanu Roy
18 May 2024 4:02 PM IST
अमेठी में प्रियंका गांधी ने किया रोड़ शो, देखे VIDEO...
x
रायबरेली के मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना भी की
अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी में रोड शो किया।
रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोतवाली क्षेत्र में मनसा देवी मंदिर में पूजाकी और गुरुद्वारे में मत्था टेका।

कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार की दोपहर में जायस में रोड शो किया। जायस के सरकुलर रोड से शुरू हुआ रोड शो बस स्टाप तक पहुंचा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर चुनाव जिताने की अपील की। रोड शो के दौरान अमेठी से प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा प्रियंका गांधी के साथ वाहन पर मौजूद थे।

इसके पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अमेठी में जनसभा को संबोधित किया था। राहुल गांधी ने कहा कि किशोरी लाल बीते 40 साल से अमेठी के लिए काम कर रहे हैं। अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वो जो रायबरेली के लिए करेंगे वही विकास कार्य अमेठी के लिए भी करेंगे। प्रियंका गांधी अमेठी में लगातार जनसभाएं और प्रचार अभियान चला रही हैं।
Next Story