भारत

खुशी दुबे की जमानत को प्रियंका गांधी ने बताया न्याय की जीत

jantaserishta.com
4 Jan 2023 3:29 PM IST
खुशी दुबे की जमानत को प्रियंका गांधी ने बताया न्याय की जीत
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कानपुर के बिकरू हत्याकांड में आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने को न्याय की जीत बताया है। प्रियंका गांधी ने बुधावर को ट्वीट कर कहा, "कानपुर की खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। भाजपा सरकार द्वारा अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए उसे जेल में डालना और महीनों तक प्रताड़ित करना अन्याय की पराकाष्ठा है। माननीय कोर्ट के इस फैसले से न्याय की जीत हुई है।"
खुशी दुबे कानपुर देहात जेल में पिछले 2 साल से बंद है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को खुशी दुबे को सशर्त जमानत दे दी है। इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। बुधवार को सर्वोच्च अदालत ने जमानत देते हुए कहा कि घटना के वक्त खुशी की उम्र सिर्फ 17 साल की थी। मामले में ट्रायल शुरू हो चुका है। ऐसे में उन्हें हवालात में रखने का कोई औचित्य नहीं है।
गौरतलब है कि दो साल पहले हुए कानपुर के बिकरू कांड में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। साल 2022 के यूपी विधानसभा में भी खुशी दुबे की गिरफ्तारी का मामला खूब उछाला गया था। इसे ब्राह्मण समाज पर 'अत्याचार' बताते हुए समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी से लेकर कांग्रेस तक ने योगी सरकार पर निशाना साधा था। साथ ही कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में खुशी की बहन नेहा तिवारी को कल्याणपुर सीट से टिकट भी दे दिया लेकिन वह चुनाव नहीं जीत सकीं। उस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खुशी दुबे की मां से मुलाकात भी थीं।
अब जब खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सशर्त जमानत दे दी है। कांग्रेस महासचिव ने इसका स्वागत किया है और न्याय की जीत बताई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story