भारत

चित्रकूट में प्रियंका गांधी ने जगाई महिला शक्ति, जमकर योगी सरकार पर साधा निशाना

jantaserishta.com
18 Nov 2021 7:37 AM IST
चित्रकूट में प्रियंका गांधी ने जगाई महिला शक्ति, जमकर योगी सरकार पर साधा निशाना
x
पढ़े पूरी खबर

प्रियंका गांधी बुधवार को 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' संवाद को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पहुंचीं. उन्‍होंने पहले मत्स्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर उतारी आरती फिर मंदाकिनी की जलधारा में बने मंच से महिलाओं से संवाद किया. प्रियंका ने चित्रकूट में महिलाओं से संवाद के दौरान एक कविता के जरिए उत्साह भरने की कोशिश की. महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी की क्या सोच है यह भी उन्होंने महिलाओं के सामने रखी.

प्रियंका ने अपने संबोधन में प्रियंका ने कहा कि प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है. महिलाओं को एक जुट होकर राजनीति में अपना हक मांगना चाहिए. कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी. उन्होंने अपना प्रतिज्ञा पत्र महिलाओं को पढ़कर सुनाया. कहा कि किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा.
प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की बात तो एक शुरुआत है, मैं चाहती हूं 2024 के चुनाव में आधी आबादी 50 फीसदी सीट पर लड़े. अपने वादों को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल आपकी सुरक्षा में मदद करेगा और स्कूटी देने की प्रतिज्ञा आपकी पढ़ाई में मदद करेगी. महिलाओं को सरकारी बस में सारी यात्राएं फ्री होंगी

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story