भारत

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पहुंचे लखनऊ, देखें वीडियो

jantaserishta.com
18 Dec 2021 10:18 AM IST
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पहुंचे लखनऊ, देखें वीडियो
x

लखनऊ: प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट. अमेठी में करेंगे "महंगाई हटाओ बीजेपी भगाओ" प्रतिज्ञा पदयात्रा. उत्तर प्रदेश में चुनावी पारा दिनों दिन चढ़ता जा रहा है. केंद्र की नीतियों के खिलाफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मिलकर आज अमेठी में पदयात्रा करने वाले हैं. दोनों जगदीशपुर विधानसभा में पांच किमी की भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा करेंगे. इसके बाद हारीमऊ गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. अमेठी कांग्रेस का गढ़ रहा है लेकिन यूपी चुनाव के बाद से राहुल और प्रियंका का ये पहला अमेठी दौरा है. जगदीशपुर अमेठी की वही विधानसभा है, जहां 32 साल में कांग्रेस सिर्फ तीन बार हारी है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story