![प्रियंका गांधी ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना, तीन कृषि कानून को लेकर कहा- उनके राज में... प्रियंका गांधी ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना, तीन कृषि कानून को लेकर कहा- उनके राज में...](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/02/15/947378-rty.webp)
x
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान महापंचायत को संबोधित किया. प्रियंका गांधी ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो बार जनता ने चुना, क्योंकि उनसे लोगों को कुछ उम्मीद रही होगी. उन्होंने बार-बार रोजगार, किसानों की बात की, लेकिन अब उनके राज में कुछ नहीं हो रहा है. प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि ये कानून किसानों की भलाई के लिए बने हैं, लेकिन जब किसान मना कर रहा है कि उसे ये कानून नहीं चाहिए तो सरकार इन्हें वापस क्यों नहीं ले लेती.
Next Story