भारत
राहुल गांधी की सजा पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी, इसके दूरगामी परिणाम होंगे
jantaserishta.com
23 March 2023 1:57 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा देने पर हर तरफ से प्रतिक्रिया आ रही हैं। उद्धव ठाकरे गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे निंदनीय बताते हुए कहा है कि इससे विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और इसके दूरगामी परिणाम होंगे। सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि न्यायपालिका के पूरे सम्मान के साथ, राहुल गांधी का कनविक्शन अत्यधिक है और इसके दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को लगातार निशाना बनाना निंदनीय है और यह उन आवाजों को खामोश नहीं कर सकता जो लोगों के लिए बोलती हैं और सरकार के जी हुजूर होने से इनकार करती हैं।
गौरतलब है कि मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सजा को 30 दिन के लिए सस्पेंड भी कर दिया है, ताकि वह ऊपरी अदालत में इसके खिलाफ अर्जी दे सकें। 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर टिप्पणी की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





