भारत

दानिश अली-रमेश बिधूड़ी विवाद पर विशेषाधिकार समिति ने 10 अक्टूबर को बुलाई पहली बैठक

jantaserishta.com
4 Oct 2023 4:00 PM IST
दानिश अली-रमेश बिधूड़ी विवाद पर विशेषाधिकार समिति ने 10 अक्टूबर को बुलाई पहली बैठक
x
नई दिल्ली: बसपा सांसद दानिश अली और भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी विवाद पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने 10 अक्टूबर को समिति की पहली बैठक बुलाई है।
बताया जा रहा है कि विशेषाधिकार समिति ने इस विवाद पर पहली बैठक में अपनी सफाई देने के लिए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को बुलाया है। 10 अक्टूबर की बैठक में बिधूड़ी अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई देंगे और दानिश अली के व्यवहार को लेकर मौखिक साक्ष्य भी दे सकते हैं।
आपको याद दिला दें कि, कई विपक्षी सांसदों द्वारा लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के जवाब में भाजपा लोक सभा सांसद निशिकांत दुबे एवं रवि किशन और भाजपा राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर दानिश अली के व्यवहार की जांच करवा कर कार्रवाई करने की मांग की थी।
दोनों पक्षों की तरफ से कई सांसदों की शिकायत मिलने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी शिकायतों को सदन की विशेषाधिकार समिति को भेजते हुए पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दे दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story