भारत
निजी स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, सोते समय मार डाला
jantaserishta.com
9 Oct 2023 12:09 PM IST

x
कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक निजी स्कूल संचालक की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या का कारण प्रथम दृष्ट्या पैसे के लेनदेन में विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के बलवा क्वारी क्षेत्र में ज्योति कुमार उर्फ सुधीर कुमार एक निजी स्कूल का संचालन करते थे और उसी परिसर के एक आवास में रहते थे।
रविवार की रात ये अपने आवास में खिड़की खोलकर सो रहे थे कि अपराधियों ने खिड़की से इन्हें गोली मार दी। देर रात गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए तो देखा कि घर का दरवाजा बंद है और खिड़की खुली हुई है। बेड पर ही सुधीर कुमार लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे।
स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही सुधीर कुमार को मृत घोषित कर दिया। हाजीपुर (सदर) के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने बताया कि स्कूल संचालक का कई लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





