प्राइवेट पार्ट को किया क्षत-विक्षत, BJP उम्मीदवार पर भी हमला, मचा हड़कंप!

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में 27 फरवरी को 108 नगरपालिकाओं के चुनाव Bengal Civic Election 2022 हैं. चुनाव के पहले विरोधी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के साथ टीएमसी (TMC) पर कथित रूप से मारपीट और धमकाने के आरोप लग रहे हैं. उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह नगरपालिका में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है. खड़दह में बीजेपी उम्मीदवार (BJP Candidate) के चुनावी एजेंट को कथित तौर पर पीटा गया और उनके प्राइवेट पार्ट को कथित रूप से क्षत-विक्षत कर दिया गया है. इससे वह घायल हो गए हैं. खड़दह नगर पालिका के वार्ड 5 से बीजेपी उम्मीदवार देबाशीष शुभो ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. उनके चुनावी एजेंट रमजान अली को पीटा गया. रमजान ने सत्ता पक्ष के स्थानीय कार्यकर्ताओं के खिलाफ रोहड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





