भारत

प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा

jantaserishta.com
9 Nov 2025 4:37 PM IST
प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा
x

सांकेतिक तस्वीर

अधिक खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में रविवार को एक प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर सपन दास की गला रेतकर हत्या कर दी गई। 45 वर्षीय सपन पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, जो पिछले सात सालों से बुढ़मू के मतवे गांव में किराए के मकान में रहकर डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस करते थे।
पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब नौ बजे दो युवक सपन दास के घर पहुंचे। उन्होंने थोड़ी देर बातचीत के बाद अचानक उन पर हमला कर दिया। एक ने सपन दास को पकड़ा, जबकि दूसरे ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। अधिक खून बहने से सपन दास की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। बताया गया कि वह नशे की हालत में था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि हत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार सहयोगी की तलाश जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े और हथियार बरामद किए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, सपन दास गांव में 'बंगाली डॉक्टर' के नाम से मशहूर थे। वे पिछले छह-सात सालों से किराए के मकान में रहकर मरीजों का इलाज करते थे और गरीबों से नाममात्र की फीस लिया करते थे। सरलता और सेवा भाव के कारण ग्रामीणों में वे बेहद लोकप्रिय थे।
घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने हत्या को निर्मम और अमानवीय बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के बीच किसी पुरानी रंजिश या लेनदेन विवाद की भी जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story