भारत

प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में 2 लोग घायल

jantaserishta.com
8 Feb 2026 5:24 PM IST
प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में 2 लोग घायल
x
देखें वीडियो.
Vijayapura: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ जब रेड बर्ड एविएशन का एक निजी ट्रेनिंग विमान बाबलेश्वर तालुक के मंगलूर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हल्का विमान पायलट ट्रेनिंग के उद्देश्य से उड़ान पर था और कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा था.
शुरूआती जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद पायलट विमान पर नियंत्रण खो बैठे और विमान जमीन पर गिर पड़ा. हादसे के समय विमान में दो लोग सवार थे, जिनकी पहचान कैप्टन और एक ट्रेनी पायलट के रूप में हुई है.
दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी. बाबलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया. दोनों घायल पायलटों को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति पर अस्पताल की ओर से निगरानी रखी जा रही है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह विमान रेड बर्ड एविएशन कंपनी का था और ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. शुरुआती जांच में हादसे की वजह इंजन की तकनीकी खराबी सामने आई है, लेकिन दुर्घटना के सही कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा.
यह हादसा बाबलेश्वर पुलिस स्टेशन की सीमा में हुआ है और मामले की जांच जारी है. जांच में विमान के टेकऑफ़ स्थान, तकनीकी खराबी की स्थिति और सुरक्षा नियमों का पालन जैसे सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है.
प्रशासन और पुलिस ने साफ़ किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी जरूरी तकनीकी और कानूनी जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story