प्राइवेट डबल डेकर बस का एक्सीडेंट, 1 की मौत, ऐसे हुई पूरी घटना

इटावा/मैनपुरी. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी (Mainpuri) जिले के करहल इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) पर पटना से दिल्ली जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस के दुर्धटनाग्रस्त (Accident) हो जाने से बस परिचालक की मौत और 50 के आसपास घायल हो गये. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे मे हताहत सभी की मदद के लिए स्थानीय अफसरों को सख्त निर्देश दिये है. सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी के कुलपति डॉ रमाकांत यादव ने बताया कि करहल थाना क्षेत्र के माइलस्टोन नंबर 93 पर बस वाइडर से टकराते हुए खंबे में जा घुसी. बस दुर्धटनाग्रस्त होने के पीछे चालक को नींद आना बड़ी वजह माना जा जा रहा है. घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी मे भर्ती कराया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





