भारत

निजी कंपनी के कर्मचारी की गोली लगने से मौत, ग्राउंड फ्लोर में मिली लाश

Nil dhankar
3 Aug 2024 10:54 AM IST
निजी कंपनी के कर्मचारी की गोली लगने से मौत, ग्राउंड फ्लोर में मिली लाश
x
क्राइम न्यूज़
यूपी UPगाजियाबाद के लोनी इलाके में शनिवार सुबह एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई। शव उसके घर में ही ग्राउंड फ्लोर पर पड़ा मिला। जिस वक्त गोली चली उस समय घर के सदस्य फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का है। मृतक का नाम ओमवीर सिंह (42) है। उसका शव घर में पड़ा मिला। मौके पर पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए।
Ghaziabad

शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है। यह मामला लोनी थाना क्षेत्र के प्रकाश विहार का है। यहां पर ओमवीर सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों साथ रहते थे। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में जॉब करते थे। शनिवार सुबह परिवार के सभी सदस्य फर्स्ट फ्लोर पर थे। तभी ग्राउंड फ्लोर से गोली चलने की आवाज आई। परिजन नीचे की तरफ दौड़े तो ओमवीर की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी थी।

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया है कि मौत गोली लगने से हुई है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट से काफी चीजें स्पष्ट हो पाएंगी। परिजनों से भी पूछताछ चल रही है।

Next Story