भारत

वरिष्ठ नेता बोले पीएल पुनिया आएं स्वागत हैं, लेकिन बयानबाजी में सबको संतुलन बनाने की जरुरत हैं

jantaserishta.com
13 April 2023 11:55 AM IST
वरिष्ठ नेता बोले पीएल पुनिया आएं स्वागत हैं, लेकिन बयानबाजी में सबको संतुलन बनाने की जरुरत हैं
x
देहरादून (आईएएनएस)| कांग्रेस में बड़े नेताओं का झगड़ा सुलझाने के लिए अब पर्यवेक्षक के रूप में पीएल पुनिया आ रहे हैं। माना जा रहा है 14 अप्रैल या 15 अप्रैल को वो देहरादून आ सकते हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम नेता लगातार बयानबाजी कर रहे थे। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा ने दिल्ली में शिकायत की।
पार्टी आलाकमान ने पीएल पुनिया को उत्तराखंड का पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं पीएल पुनिया के पर्यवेक्षक बनाए जाने के फैसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है इसकी जानकारी संगठन को होगी। लेकिन अगर वह आते हैं तो उनका स्वागत है।
वहीं बयानबाजी मामले को लेकर प्रीतम सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि, इसमें सबको संतुलन बनाने की जरुरत है। अगर संतुलन बनाया रखा जाएगा तो किसी को बयानबाजी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story