भारत

कोलकाता जेल के कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

jantaserishta.com
24 Sept 2022 12:36 PM IST
कोलकाता जेल के कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
x
कोलकाता (आईएएनएस): दक्षिण कोलकाता के प्रेसीडेंसी सेंट्रल करेक्शनल होम में मौत की सजा काट रहे एक कैदी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रईस कुरैशी (50) को सरकारी एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रॉमा केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
शुक्रवार की रात कुरैशी ने अपने सेल में खुद पर कई बार चाकू से हमला किया। जब मामला सुधार गृह के वार्डन व सुरक्षा गार्डो के संज्ञान में आया, तो उन्होंने जल्दी से सेल में घुसकर कैदी के हाथ से धारदार हथियार छीना और अस्पताल में भर्ती कराया।
कुरैशी को चार लोगों की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी।
इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, पहला यह कि कैदी के जेल में तेज धारदार चाकू कैसे पहुंचा। दूसरा सवाल यह है कि क्या किसी ने कुरैशी को इस तरह का कदम उठाने के लिए उकसाया था। हालांकि, राज्य सुधार सेवा विभाग के अधिकारियों ने घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। स्थानीय थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
21 सितंबर को गुजरात के वडोदरा केंद्रीय सुधार गृह में सात विचाराधीन कैदियों ने फिनाइल और डिटर्जेट तरल पीकर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया। सुधार गृह के कैदियों में से एक हर्ष लिम्बाचिया ने आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों ने उनकी टिफिन सेवाओं को रोक दिया था और इसे बहाल करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे।
कैदी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बैरक से बाहर नहीं जाने दिया जाता। साथ ही जेल के कैदियों को समय पर भोजन नहीं दिया जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story