केंद्रीय जेल में कैदी ने लगाई फांसी, पोस्टमॉर्टम के दौरान हुआ ऐसा खुलासा की मचा हड़कंप

DEMOPIC
महाराष्ट्र के नासिक केंद्रीय कारागार में कथित तौर पर एक कैदी ने खुद को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. अब डॉक्टरों ने उस कैदी के पेट से सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें जेल अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है.
उम्र कैद की सजा काट रहे असगर अली मंसूरी ने अपने सुसाइड नोट में जेल कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. सुसाइड नोट को पोस्टमॉर्टम के दौरान उसके पेट से बरामद किया गया जो प्लास्टिक में लिपटा हुआ था.
वहीं कैदी की खुदकुशी को लेकर नासिक रोड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, मंसूरी को एक हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी. 7 अक्टूबर को मंसूरी को उसके सेल में लटका पाया गया था. पॉलीथिन में लिपटा सुसाइड नोट, शव परीक्षण के दौरान उसके पेट से बरामद किया गया था.
सुसाइड नोट के अनुसार, जेल कर्मचारियों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था और पिछले कुछ दिनों में वार्डर के रूप में काम करने की अनुमति उसे नहीं थी. पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम आरोपों की जांच कर रहे हैं."
अधिकारी ने कहा कि मंसूरी पढ़ और लिख नहीं सकता था, इसलिए किसी ने उसे नोट लिखने में मदद की होगी. जेल अधिकारियों ने सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों से इनकार किया. वहीं मंसूरी की मौत के बाद, अन्य कैदियों ने उच्च अधिकारियों को एक पत्र लिखा, जिसमें सुसाइड नोट में नामित कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





