भारत

जेल में कैदी ने दी जान, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
18 Aug 2022 11:04 AM IST
जेल में कैदी ने दी जान, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जेल में एक बंदी ने अपने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जेल में फांसी लगाने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए. आनन-फानन में जेल प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट सूचना दी. इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के जेल पहुंचने पर बंदी को उतारा गया. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है. मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, जिला कारागार में फांसी लगाने वाला बंदी शैलेश कुमार गुप्ता पिछले 4 महीने से दहेज हत्या के केस में जेल में बंद था. बंदी शैलेश गुप्ता ने बुधवार दोपहर बैरक के पड़ोस में बने टॉयलेट के बाहर छज्जे में निकली हुई सरिया में गमछे से फांसी लगा ली. इस घटना से जेल में हड़कंप मच गया.
जेल प्रशासन की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. उनके सामने शव को फांसी के फंदे से उतारा गय. सूचना पर थाना सदर बाजार की पुलिस जेल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह का कहना है कि बंदी शैलेश गुप्ता पिछले 4 महीने से दहेज हत्या में जेल में बंद था. उसने अपने टॉयलेट में फांसी लगा ली. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story