भारत

प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत: अभिभावक हैं आगबबूला, चाहते हैं सख्त कार्रवाई

jantaserishta.com
11 Jan 2025 5:20 PM IST
प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत: अभिभावक हैं आगबबूला, चाहते हैं सख्त कार्रवाई
x
शर्ट को उतरवाया.
धनबाद: धनबाद के एक नामी गिरामी निजी स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्राओं के साथ प्राचार्य ने अशोभनीय व्यवहार किया है. गुरुवार को दसवीं की छात्राएं पेन डे मना रही थीं. इसी दिन इनकी परीक्षा का आखिरी दिन था. पेन डे के दौरान छात्राएं एक दूसरे के शर्ट पर शुभकामनाएं लिखती हैं. छात्राओं ने एक दूसरे के शर्ट पर शुभकामनाएं लिखी. लेकिन यह बात स्कूल के प्राचार्य को रास नहीं आई. करीब सौ छात्राएं इसमें शामिल थीं. सभी छात्राओं को पहले डांटा गया. उसके बाद उनके शर्ट को उतरवाया गया. यही नहीं शर्ट उतारने के बाद उसे पहनने नहीं दिया गया. छात्राओं को सिर्फ ब्लेजर पहनने दिया गया. ब्लेजर पहनकर ही छात्राएं अपने-अपने घर गईं. घर पहुंचकर छात्राओं ने पूरी बात अपने अपने माता-पिता को बताई. इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्राओं के माता-पिता आक्रोशित हो गए. माता-पिता शनिवार को डीसी कार्यालय पहुंचे. डीसी से स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. वहीं, स्थानीय विधायक रागिनी सिंह भी अभिभावकों के साथ डीसी कार्यालय पहुंची. डीसी माधवी मिश्रा से अभिभावक और विधायक रागिनी सिंह की बातचीत हुई. अभिभावकों ने बताया कि डीसी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं स्थानीय विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि यह घटना पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है.
इस पूरे मामले पर झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने अफसोस जाहिर किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम गठित कर जांच का आदेश दिया गया है.
मामला सामने आने के बाद उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि स्कूल के प्रिंसिपल के फरमान के बाद स्कूली बच्चों का शर्ट उतारकर ब्लेजर में घर जाना पड़ा. इस मामले को गंभीरता से लिया गया है. एक जांच कमेटी बनाई गई है, जांच कमेटी के द्वारा जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के बाद कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, अभिभावकों का कहना है कि यह एक तालिबानी फरमान है. यह कैसा अनुशासन है कि लड़कियों का शर्ट उतरवा दिया गया. यह घटना हमें शर्मशार करती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story