भारत
बिगड़ी प्रिंसिपल की नियत, छात्रा को अपने दफ्तर बुलाकर छेड़छाड़ की
jantaserishta.com
10 Sept 2024 11:11 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी फरार.
कानपुर: कानपुर में बिल्हौर के एक पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल की हरकत ने शिक्षा जगत को शर्मसार कर दिया। प्रिंसिपल ने कक्षा पांच की छात्रा को अपने दफ्तर बुलाकर छेड़छाड़ की। सामने खड़ा भाई छोटा भाई उसकी अश्लील हरकत देख दंग रह गया। डरी सहमी बच्ची के सामने ही प्रिंसिपल ने उसे और उसके भाई को धमका दिया। जब बच्ची ने स्कूल जाना बंद कर दिया तो परिजनों का शक हुआ। मां की तहरीर पर प्रिंसिपल पर पॉक्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपित फरार हो गया है।
बिल्हौर के बरौली रोड पर स्थित सरदार पटेल अकादमी में कुलदीप कटियार प्रिंसिपल है। क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 31 अगस्त को उसकी कक्षा पांच में पढ़ने वाली बेटी और कक्षा चार का बेटा स्कूल गए थे। छुट्टी होने के बाद प्रिंसिपल कुलदीप ने बच्ची को अपने ऑफिस में बुलाया। पीछे से उसका छोटा भाई भी पहुंच गया। इस दौरान आरोपित ने बुरी नियत से बच्ची का हाथ पकड़कर अश्लीलत हरकतें कीं।
सामने खड़े भाई को धमकाकर कोई बात घर में न बताने को कहा। कुछ दिन बाद बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई। पीड़ित परिवार ने स्कूल में शिकायत की तो आरोपित प्रिंसिपल फरार हो गया। सोमवार को मामले में एफआईआर दर्ज की गई।
एसीपी बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपित प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है, जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





