भारत
प्राचार्य पर लगा छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, जांच जारी
jantaserishta.com
13 April 2023 10:16 AM IST

x
DEMO PIC
वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।
पन्ना (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राओं ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस और शिक्षा विभाग इस पूरे मामले की जांच करा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला शाह नगर थाना क्षेत्र के सीएम राइज विद्यालय का है। छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में दो बार प्रार्थना होती है और इस दौरान छात्राओं की लाइन सीधी लगाने के बहाने प्राचार्य उन्हें गलत नियत से छूते हैं। छात्राओं ने इसी तरह के कई और भी आरोप लगाए हैं। साथ ही इस मामले की उन्होंने लिखित में शिकायत थाने में की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।
Tagsपन्नापन्ना न्यूज़पन्ना पुलिसछात्राओं से छेड़छाड़छेड़छाड़PannaPanna NewsPanna Policemolestation of girl studentsmolestation
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





