भारत

दरिंदा बना प्रिंसिपल, छात्राओं के साथ की गंदी हरकत

jantaserishta.com
9 March 2024 8:44 AM IST
दरिंदा बना प्रिंसिपल, छात्राओं के साथ की गंदी हरकत
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने भी उन्हें हिरासत में लिया था।
अलीगढ़: अलीगढ़ में प्राइमरी की बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले ब्लाक धनीपुर के पीएस खरई के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह अपने कृत्य पर माफी मांगते नजर आए थे। इस मामले में पुलिस ने भी उन्हें हिरासत में लिया था। विकास खण्ड धनीपुर के प्राथमिक विद्यालय खरई में तैनात प्रधानाध्यापक नेम सिंह पर सात मार्च को विद्यालय की छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने स्कूल का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। गांव वालों के प्रकोप और इस आरोप से निजात पाने के लिए प्रधानाध्यापक ने किए गए कृत्य पर हाथ जोड़ माफी मांगी और पैर भी छूए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वहीं गुरुवार को गांव के बुजुर्ग ने नतिनी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर भी हरदुआगंज थाने को दी थी। ग्रामीणों को आक्रोश देख पुलिस ने प्रधानाध्यापक नेम सिंह को हिरासत में ले लिया था। मगर पूछताछ के बाद देर शाम को छोड़ दिया था। इसकी जानकारी पर बीएसए ने नोटिस जारी कर शुक्रवार दोपहर दो बजे तक स्पष्टीकरण मांगा था। तय समय पर स्पष्टीकरण न देने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को प्रथम दृष्टया दोषी मिलने पर शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया।
यही नहीं उन्हें धनीपुर के वीरमपुर स्कूल से सम्बद्ध कर दिया है। इस प्रकरण की जांच बीईओ इगलास लाल बाबू द्विवेदी को सौंप दी है। राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि मामले की जांच की जानी चाहिए। इसमें राजनीतिक द्वैष का भी मामला संज्ञान में आया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story