भारत

Varanasi News: प्रधानमंत्री के प्रस्तावक गणेश्वर शास्त्री ने किया मतदान, पीएम मोदी को जिताने की अपील की

jantaserishta.com
1 Jun 2024 1:41 PM IST
Varanasi News: प्रधानमंत्री के प्रस्तावक गणेश्वर शास्त्री ने किया मतदान, पीएम मोदी को जिताने की अपील की
x

Varanasi News वाराणसी: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान हो रहा है। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने भी मतदान किया। उन्होंने रामघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय में अपना वोट डाला।

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “लोकतंत्र का महापर्व देशभर में चल रहा है। सभी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए। वहीं, राम मंदिर का निर्माण भी मोदी जी के कार्यकाल में हुआ है। ऐसे में मोदी जी को जिताना चाहिए, ताकि आगे भी देश का विकास हो। सभी लोग नरेंद्र मोदी को जिताने के लिए अपना योगदान दें, ताकि देश का विकास कार्य आगे बढ़े।“
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावकों में से एक गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ थे। ज्योतिष की दुनिया के सबसे विश्वसनीय नाम में वो शामिल हैं। वह जगद्गुरु रामानंदाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित हैं। गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ मूल रूप से दक्षिण भारत से काशी आए थे। वर्तमान में वह काशी के रामघाट इलाके में गंगा किनारे रहते हैं। पंडित गणेश्वर शास्त्री ने ही अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकाला था। वो ब्राह्मण समाज से हैं।
गणेश्वर शास्त्री के साथ उनके भाई पंडित विश्‍वेश्‍वर शास्‍त्री भी रहते हैं। गणेश्वर शास्त्री ग्रह, नक्षत्र, चौघड़‍ियों के सबसे बड़े जानकारों में से एक हैं। गणेश्वर शास्‍त्री को बड़े-बड़े मुहूर्तों के धर्मसंकट से निकालने में महारत हासिल है। देश भर में आज 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें बयां करने के लिए पर्याप्त है कि वो लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए आतुर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story