भारत

राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा 11 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

jantaserishta.com
22 Jan 2023 1:29 PM IST
राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा 11 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 जनवरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले पुरस्कार समारोह में 11 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जनवरी को पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारत सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पुरस्कार प्रदान करती है। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को छह श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाता है। इनमें कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शैक्षिक, सामाजिक सेवा और खेल, शामिल हैं।
23 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ये पुरस्कार दिए जाएंगे और अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन विजेता बच्चों से संवाद करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story