भारत
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने बदली दिव्यांग वीणा देवी की जिंदगी, धुएं से मिला छुटकारा
jantaserishta.com
2 May 2025 3:43 PM IST

x
मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने बिहार के मुजफ्फरपुर की वीणा देवी के जीवन को बदलने का काम किया है। इस योजना ने वीणा देवी को न केवल धुएं से छुटकारा दिलाया है बल्कि उन्हें सशक्त करने का भी काम किया है।
दरअसल, मुजफ्फरपुर स्थित बहलखाना में रहने वालीं वीणा देवी दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और चल नहीं सकती हैं। पहले वीणा के घर में खाना चूल्हे पर बनता था और इस वजह से उन्हें दिक्कत उठानी पड़ती थी। हालात यह थे कि दोनों पैरों से दिव्यांग होने की वजह से उन्हें अपने लिए लकड़ी का इंतजाम करने में काफी परेशानी होनी थी।
गरीब परिवार से आने वालीं वीणा देवी को सात साल पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में पता चला। इसके बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया और उन्हें धुएं से भी छुटकारा मिल पाया। वीणा देवी ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया, "मुझे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ करीब छह-सात साल पहले मिला था। मैं दोनों पैरों से दिव्यांग हूं और आंखों से भी कम दिखाई देता है। इस योजना का लाभ मिलने से मुझे काफी राहत मिली है और मैं पीएम मोदी को इस योजना के लिए आभार जताती हूं। साथ ही यह भी अपील करती हूं कि हमारे पास मकान नहीं है और प्रधानमंत्री इसमें भी हमारी मदद करें।"
वीणा देवी की बेटी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सात साल पहले हम चूल्हे पर खाना बनाते थे, जिस वजह से बीमारी का खतरा काफी सताता था। अब हमारे परिवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है, जिसके मिलने से हम काफी खुश हैं।"
उन्होंने आगे बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिला है, जिसमें राशन और दिव्यांग राशि शामिल हैं। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताती हूं, जिनकी वजह से हम जैसे गरीब लोगों को लाभ मिल पा रहा है।" प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को खाना बनाने के लिए स्वच्छ और सस्ता ईंधन प्रदान करना है। इसके लिए आवेदक (केवल महिला) की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी जरूरी है।
Tagsप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनादिव्यांग वीणा देवीदिव्यांगPrime Minister Ujjwala SchemeDivyang Veena DeviDivyang
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





