प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिया पीएम मोदी के पत्र का जवाब, कही यह बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब पाकिस्तान के नए वजीर-ए-आजम ने भी शांति की बात कही है। खबर है कि शरीफ ने शनिवार को पीएम मोदी के पत्र का जवाब दिया और कहा है कि वह भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगी संबंध चाहते हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट पर बधाई देने के बाद शरीफ के नाम पत्र भी लिखा था। उस दौरान उन्होंने आतंक मुक्त क्षेत्र की बात कही थी। बीते रविवार को इमरान खान को सत्ता से बाहर करने के बाद सोमवार को शरीफ ने पीएम पद संभाला था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





