भारत

5G सर्विस को लेकर प्रधानमंत्री ने कही यह बात

jantaserishta.com
15 Aug 2022 12:43 PM IST
5G सर्विस को लेकर प्रधानमंत्री ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: 5G सर्विस का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं. अब लग रहा है इसका इंतजार खत्म होने वाला है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5G सर्विस लॉन्च की भी बात की. उन्होंने कहा कि 5G का इंतजार खत्म हुआ.

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय गांवों को ऑप्टिकल फाइबर और इंटरनेट का एक्सेस मिलेगा. ये देश के सभी गांवों तक पहुंचेगा. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, Reliance Jio और Airtel की 5G सर्विस आज लॉन्च हो सकती है.
ज्यादातर बड़ी टेलीकॉम कंपनियां 5G सर्विस लॉन्च को लेकर काफी समय से काम कर रही है. इसको लेकर हाल ही में ऑक्शन पूरा हुआ था. Jio और Airtel 5G सर्विस लॉन्च करने की लगातार तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं है.
पहले की एक रिपोर्ट के अनुसार, Jio ने इशारा किया था कि 5G सर्विस पूरे देश में 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है. इसके अलावा कंपनी इस बार एक 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है. जियो ने पिछले साल अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया था.
Airtel ने भी इससे पहले प्रेस रिलीज जारी करके बताया था कि इस महीने के अंत तक कंपनी 5G सर्विस को लॉन्च कर सकती है. इससे पहले कंपनी इसका ट्रायल पूरा कर चुकी है. इसके अलावा वोडाफोन आइडिया भी जल्द 5G सर्विस को देश में लॉन्च कर सकती है.
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 5G सर्विस की कीमत के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. इसता मतलब ये 4G पैक से ज्यादा महंगा होगा. हालांकि, इसमें आपको 4G की तुलना में काफी ज्यादा स्पीड मिलेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story