भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू, G20 बैठक से पहले चीन-पाक को दो टूक
jantaserishta.com
3 Sept 2023 2:07 PM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटीआई को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता से कई सकारात्मक प्रभाव हुए हैं और उसमें से कुछ "मेरे दिल के बहुत करीब" हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, 'जी20 में, हमारे शब्दों और दृष्टिकोण को दुनिया न कि केवल विचारों के रूप में बल्कि भविष्य के रोडमैप के रूप में देख रही है.दुनिया का जीडीपी-केंद्रित दृष्टिकोण अब मानव-केंद्रित में बदल रहा है और भारत उत्प्रेरक की भूमिका निभा रहा है.'
श्रीनगर और अरुणाचल में जी 20 बैठक पर चीन और पाकिस्तान की आपत्ति को खारिज करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के हर हिस्से में बैठक कर सकते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि गैर-जिम्मेदार वित्तीय नीतियाों और लोक लुभावने वादों से तुरंत राजनीतिक फ़ायदे मिल सकते हैं, लेकिन भविष्य में इसकी आर्थिक और सामाजिक क़ीमत चुकानी पड़ती हैं. इसमें नुक़सान ग़रीबों का ही होता है.
उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' भी विश्व कल्याण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हो सकता है. रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न संघर्षों को हल करने का एकमात्र तरीका बातचीत और कूटनीति है. उन्होंने कहा कि आज भारतीयों के पास विकास की नींव रखने का शानदार मौका है जिसे अगले हजारों वर्षों तक याद रखा जाएगा.
फेक न्यूज का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, फर्जी खबरें अराजकता पैदा कर सकती हैं और समाचार स्रोतों की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इनका इस्तेमाल सामाजिक अशांति को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है.' प्रधानमंत्री ने कहा कि 9 साल की राजनीतिक स्थिरता के कारण कई सुधार हुए और विकास होना स्वाभाविक है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता ने तथाकथित तीसरी दुनिया के देशों में भी विश्वास के बीज बोए. उन्होंने कहा, 'भारत की जी20 प्रेसीडेंसी की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम' सिर्फ नारा नहीं बल्कि हमारे सांस्कृतिक लोकाचार से प्राप्त व्यापक दर्शन है. निकट भविष्य में भारत विश्व की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा. उन्होंने कहा कि एक दशक से भी कम समय में भारत ने रिकॉर्ड छलांग लगाते हुए पांचवा स्थान हासिल किया था.'
जी 20 का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि G20 में अफ्रीका हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी की आवाजें सुने बिना दुनिया की कोई भी भविष्य की योजना सफल नहीं हो सकती. उन्होंने कहा, 'दुनिया के सामने मंहगाई की प्रमुख समस्या, हमारी G20 अध्यक्षता ने यह मान्यता दी कि एक देश में मुद्रास्फीति विरोधी नीतियां दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं.कभी एक बड़े बाजार के रूप में देखा जाने वाला भारत अब वैश्विक चुनौतियों के समाधान का हिस्सा है.सभी क्षेत्रों में लिए गए G20 मंत्रिस्तरीय निर्णय दुनिया के भविष्य के लिए "महत्वपूर्ण" साबित होंगे.'
बदलती वास्तविकताओं के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र में सुधार का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 20वीं सदी के मध्य का दृष्टिकोण 21वीं सदी में दुनिया की सेवा नहीं कर सकता.प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज की दुनिया एक बहुध्रुवीय दुनिया है जहां नियम-आधारित व्यवस्था के लिए संस्थाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं जो निष्पक्ष और सभी चिंताओं के प्रति संवेदनशील हैं. हालांकि, संस्थाएं तभी प्रासंगिक रह सकती हैं जब वे समय के साथ बदलते हैं.'
उन्होंने कहा, '20वीं सदी के मध्य का दृष्टिकोण 21वीं सदी में दुनिया की सेवा नहीं कर सकता है. इसलिए, हमारे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को बदलती वास्तविकताओं को पहचानने, अपने निर्णय लेने वाले मंचों का विस्तार करने, अपनी प्राथमिकताओं पर फिर से विचार करने और उन आवाजों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की जरूरत है जो मायने रखती हैं.'
भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता का प्रबल दावेदार है. वर्तमान में, यूएनएससी में पांच स्थायी सदस्य और 10 गैर-स्थायी सदस्य देश शामिल हैं जो संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा दो साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं.पांच स्थायी सदस्य रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका हैं और ये देश किसी भी ठोस प्रस्ताव पर वीटो कर सकते हैं. समसामयिक वैश्विक वास्तविकता को प्रतिबिंबित करने के लिए स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग समय-समय पर उठती रही है.
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मोदीपीएम मोदी इंटरव्यूPrime Minister Narendra ModiPM ModiPM Modi Interviewकेंद्र सरकारCentral government
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





