भारत

PM-KISAN की आज आठवीं किश्त जारी करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी...किसानों के खाते में 19,000 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे

Rounak Dey
14 May 2021 7:20 AM IST
PM-KISAN की आज आठवीं किश्त जारी करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी...किसानों के खाते में 19,000 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले पैसे की आठवीं किस्त किसानों के खातों में भेजी जाएगी. पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे एक समारोह में किसानों को ये किस्त जारी करेंगे. वर्चुअल माध्यम से होने वाले इस समारोह में देशभर के करीब 9.5 करोड़ किसानों के खाते में 19,000 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे. अब तक इस योजना के तहत 1.15 लाख करोड़ रुपये किसान परिवारों के खातों में हस्तांरित किए जा चुके हैं.

बंगाल को भी मिलेगी सौगात
आज का दिन बंगाल के किसानों के लिए भी खास होगा. लगातार मोदी सरकार के इस स्कीम के बंगाल में क्रियान्वयन का विरोध करती रही ममता सरकार ने आखिरकार अपना रूख बदलने का फैसला किया है. आज बंगाल के किसानों के खाते में पहली बार इस स्कीम के तहत पैसा भेजा जाएगा. केंद्र सरकार लगातार ममता सरकार को इस स्किम में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश करती आई थी लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थी
हाल में खत्म हुए विधानसभा चुनाव में खुद पीएम मोदी और बीजेपी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था. हालांकि आज बंगाल के सभी किसानों के खाते में पैसे नहीं भेजे जा सकेंगे क्योंकि राज्य सरकार की ओर से कुछ तकनीकी औपचारिकताएं अभी पूरी नहीं की गई हैं.
पीएम किसान सम्मान निधि स्किम के तहत हर साल योग्य किसानों के खाते में 6000 रुपए भेजे जाते हैं. ये पैसे हर साल चार-चार महीनों के अंतराल पर तीन किस्तों में भेजे जाते हैं. सातवीं किस्त पिछले साल 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भेजी गई थी. सातों किस्त मिलाकर अभी तक किसानों के खातों में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं. यह धनराशि डीबीटी माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे जमा कराई जाती है.
Next Story