भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और त्रिपुरा में करेंगे रैली

jantaserishta.com
17 April 2024 8:39 AM IST
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और त्रिपुरा में करेंगे रैली
x
नई दिल्ली: लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। 19 अप्रैल को लोकसभा की जिन 102 सीटों पर मतदान होना है, उन सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर आज (बुधवार) शाम को थम जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और त्रिपुरा के चुनावी रण में हुंकार भरते नजर आएंगे। पीएम मोदी बुधवार को सुबह 11 बजे असम के नलबाड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह त्रिपुरा के लिए रवाना हो जाएंगे।
पीएम मोदी करीब दोपहर 2 बजे त्रिपुरा के अगरतला में चुनावी जनसभा को संबोधित कर जनता से समर्थन की अपील करेंगे। बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होने हैं। पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को लोकसभा की 102 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा।
दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 89, तीसरे चरण के तहत 7 मई को 94, चौथे चरण के तहत 13 मई को 96, पांचवें चरण के तहत 20 मई को 49, छठे चरण के तहत 25 मई को 57 और सातवें चरण के तहत 1 जून को लोकसभा की 57 सीटों पर मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story