भारत
Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा में करेंगे प्रचार
jantaserishta.com
29 May 2024 9:51 AM IST

x
नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में प्रचार करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में कई जनसभाएं करेंगे।
पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद ओडिशा के मयूरभंज में दोपहर 1 बजे, बालासोर में दोपहर 2:30 बजे और केंद्रपाड़ा में शाम 4:30 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में सुबह 11:30 बजे, देवरिया में दोपहर 1:15 बजे, बलिया में दोपहर 2:30 बजे और सोनभद्र में शाम 4:30 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वह गाजीपुर में शाम 6 बजे रोड शो करेंगे।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12:45 बजे बिहार के काराकाट (बिक्रमगंज), दोपहर 2 बजे औरंगाबाद, दोपहर 3:20 बजे दिनारा (बक्सर) और शाम 4:55 बजे बख्तियारपुर (पटना साहिब) में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12:40 बजे झारखंड के दुमका में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 2:55 बजे गोड्डा (देवघर) में रोड शो करेंगे। इसके अलावा उनका पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शाम 7:30 बजे रोड शो का कार्यक्रम है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ओडिशा के बालासोर में दोपहर 12 बजे और भद्रक में 1:40 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के लुधियाना में सुबह 11:00 बजे और पटियाला में दोपहर 3:00 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मोदीओडिशापश्चिम बंगालPrime Minister Narendra ModiPM ModiOdishaWest Bengal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





