आज वेबिनार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित

नई दिल्ली: डिपार्टमेंट फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के आज होने वाले बजट के बाद वेबिनार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) संबोधित करेंगे. डीपीआईआईटी (DPIIT) ने कहा कि इस वेबिनार का मकसद आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने के लिए तालमेल स्थापित करना है. बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री सभी भागीदारों को गति शक्ति के दृष्टिकोण और बजट के साथ इसके अभिसरण पर संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद भागीदार पांच सत्रों में भाग लेंगे जिनमें देश के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा होगी. डीपीआईआईटी के सचिव अनुराग जैन 'राष्ट्र एक संपूर्ण दृष्टिकोण' पर सत्र की अगुआई करेंगे। बयान में कहा गया है कि यह सत्र गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल पर केंद्रित होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





