भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

jantaserishta.com
22 Oct 2021 7:44 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. ये जानकारी पीएमओ की ओर से दी गई. पीएम मोदी का संबोधन ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब एक दिन पहले ही देश में कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है.

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1006234803 डोज लग चुकी हैं. इनमें से 71,09,80,686 लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगी है. जबकि 29,53,02,676 लोग फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं. 100 करोड़ वैक्सीनेशन होने के मौके पर पीएम मोदी गुरुवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी पहुंचे थे.
त्योहारों पर कोरोना को लेकर आगाह कर सकते हैं पीएम मोदी
आने वाले समय में दिवाली और छठ जैसे त्योहार आने वाले है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में आगामी त्योहारों पर लोगों को कोरोना से आगाह कर सकते हैं. दरअसल, पिछले दिनों में ब्रिटेन और रूस में तेजी से कोरोना के केस बढ़े हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story