भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा पहुंचे, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास, देखें वीडियो

jantaserishta.com
19 Dec 2021 2:30 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा पहुंचे, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास, देखें वीडियो
x

PM Narendra Modi Goa Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गोवा पहुंच गए हैं. पणजी एयरपोर्ट पहुंचने पर वहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने उनका स्वागत किया. यहां पीएम गोवा मुक्ति दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इसके साथ ही वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि पीएम श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मुक्ति दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी 'ऑपरेशन विजय' के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे. ये ऑपरेशन भारतीय सशस्त्र बलों ने गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्ति दिलाने के लिए चलाया था. फिर पीएम न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल, दोबारा निर्मित किए गए अगौड़ा जेल संग्रहालय, गोवा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी खंड सहित तमाम परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे (PM Modi Goa). पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी मोपा विमानतल पर विमानन कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करेंगे.
पीएमओ ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री एक गैस सब-स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, जो मंडगांव के डेबोनेशनल विश्वविद्यालय में स्थित है. फिर वह विधि शिक्षा और शोध से जुड़े इंडियन इंटरनेशनल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री का गोवा दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब तमाम पार्टियों का ध्यान अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Elections) पर है. वहीं गोवा मुक्ति दिवस की बात करें, तो इसका आयोजन हर साल होता है. भारतीय सेना (Indian Army) ने गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया था. इसी उपलक्ष्य में ये दिन मनाया जाता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story