भारत

UN मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें लाइव

jantaserishta.com
21 Jun 2023 5:58 PM IST
UN मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें लाइव
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी तीन दिन के अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं. अब वह यूएन मुख्यालय में योग कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. इससे पहले पीएम ने न्यूयॉर्क में शिक्षाविदों और थिंक टैंक समूहों के सदस्यों से मुलाकात की. इससे पहले पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वीडियो संदेश जारी कर देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि योग एक विचार था, जिसे आज दुनियाभर ने अपनाया है.
पीएम मोदी यूएन मुख्यालय पहुंच चुके हैं. वह 180 देशों के प्रतिनिधियों के साथ यहां योग कर रहे हैं. अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में लोगों ने योग किया.
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र हेडकवार्टर के लॉन में कई देशों के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने के लिए कतार में खड़े हुए हैं और काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं. भारतीय समुदाय के लोगों ने कहा कि पीएम मोदी न्यूयॉर्क आए हैं, हमारे लिए ये योद दिवस बेहद खास है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story