भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे, लोकसभा स्पीकर पर NDA-विपक्ष में सहमति

jantaserishta.com
25 Jun 2024 10:59 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे, लोकसभा स्पीकर पर NDA-विपक्ष में सहमति
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है. आज भी लोकसभा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी रहेगा. कल पीएम मोदी सहित 266 सांसदों ने शपथ ग्रहण की थी. बाकी सांसद आज शपथ लेंगे. इसके साथ ही बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) आज स्पीकर के नाम का ऐलान करेगा. नाम तय करने के लिए सोमवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने मीटिंग की है.

दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन करने का आज आखिरी दिन है. इसलिए NDA के उम्मीदवार को आज 12 बजे तक अपना नामांकन दाखिल करना होगा. नामांकन दाखिल होने के बाद कल स्पीकर का चुनाव किया जाएगा. कहा जा रहा है कि एनडीए की तरफ से एक बार फिर ओम बिरला के नाम का चयन किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story