भारत

बीजेपी दफ्तर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें LIVE

jantaserishta.com
13 Sept 2023 7:40 PM IST
बीजेपी दफ्तर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें LIVE
x

नई दिल्ली: G20 के सफल आयोजन के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के दफ्तर पहुंचे. यहां पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया. इस दौरान कई केंद्रीय मंत्री और सांसद भी मौजूद रहे. G-20 की सफलता के बाद से पीएम मोदी को देश और दुनियाभर से बधाई मिल रही है.

शाम को बीजेपी की बैठक
बीजेपी के दफ्तर में आज आने वाले इलेक्शन को लेकर केंद्रीय चुनाव की बैठक होगी।बता दें कि नवंबर-दिसंबर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं.

भारत की अध्यक्षता में जी-20 का नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को सफल आयोजन हुआ है. इस समिट में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, इटली, सऊदी अरब, अर्जेंटीना समेत दुनिया के तमाम शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे. जी-20 में नई दिल्ली घोषणा पत्र पर भी आम सहमति बनी है. इसे भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया जा रहा है. जी-20 समिट की सफलता के लिए पीएम मोदी को दुनियाभर से बधाई मिल रही है.

वहीं, पीएम मोदी ने विदेश मंत्रालय की टीम से मुलाकात कर G20 में उनकी मेहनत और परिश्रम को लेकर तारीफ की थी और सफल आयोजन पर बधाई दी थी. पीएम मोदी मंगलवार को अचानक G20 सचिवालय पहुंचे थे. यहां पीएम मोदी ने अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत तौर पर बात की थी और उनके अनुभवों को जाना था. इस दौरान पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story