भारत

भोपाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Nilmani Pal
14 Sept 2023 11:01 AM IST
भोपाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
x

मध्य प्रदेश. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंचे है. पीएम मोदी बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में दस नई औद्योगिक परियोजनाओं सहित 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नर्मदापुरम जिले में 'विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र' में दस परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें इंदौर में दो आईटी पार्क; रतलाम में एक मेगा औद्योगिक पार्क और पूरे मध्य प्रदेश में छह नए औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं।

'विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र' नर्मदापुरम को 460 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा और यह क्षेत्र में आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में बड़ी पहल होगी। लगभग 550 करोड़ की लागत से इंदौर में बनने वाले 'आईटी पार्क-3 और 4 से सूचना प्रौद्योगिकी और आईटीईएस क्षेत्र को प्रोत्‍साहन मिलेगा और इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।रतलाम में 460 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मेगा इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा और इसे कपड़ा, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए एक प्रमुख केंद्र बनाने की अवधारणा की गई है। यह पार्क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से बेहतर तरीके से जुड़ा होगा और पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। इससे युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

राज्य में संतुलित क्षेत्रीय विकास और समान रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 310 करोड़ रुपये की लागत से शाजापुर, गुना, मऊगंज, आगर मालवा, नर्मदापुरम और मक्सी में छह नए औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे।

Next Story