भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे अमेरिका, देखे वीडियो

jantaserishta.com
23 Sept 2021 6:21 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे अमेरिका, देखे वीडियो
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली/अमेरिका डेस्क: अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉशिंगटन पहुंच गए हैं. बता दें, बीते दिन नई दिल्ली से पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना हुए थे जो अब वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी अब यहां से सीधे पेंसिलवेनिया एवेन्यू स्थित होटल विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल के लिए रवाना होंगे और यही ठहरेंगे.






23 सितंबर को अमेरिकी समय सुबह 9:40 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे से) प्रधानमंत्री मोदी अपने होटल में हीं अलग-अलग CEO से मुलाकात करेंगे. इन CEOs में क्वालकॉम के अध्यक्ष एवं CEO, एडोब के चेयरमैन, फर्स्ट सोलर के CEO, जनरल ऐटौमिक्स के चेयरमैन एवं CEO और ब्लैकस्टोन के संस्थापक शामिल होंगे. वहीं आज पीएम मोदी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मिलेंगे.
बता दें, अमेरिका रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक बयान में अपनी पूरी यात्रा का ब्योरा भी दिया था. उन्होंने कहा, 'मैं अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करूंगा. मैं दोनों देशों के बीच विशेष रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं.
पीएम मोदी ने आगे कहा, 'संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक संबोधन के साथ अपनी यात्रा का समापन करूंगा, जिसमें कोविड महामारी, आतंकवाद से निपटने की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों सहित वैश्विक चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. अमेरिका की मेरी यात्रा संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, हमारे रणनीतिक भागीदारों जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंधों को मजबूत करने और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर होगा.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story