भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AIIMS पहुंचे

jantaserishta.com
9 March 2025 2:57 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AIIMS पहुंचे
x
फाइल फोटो
खुद दी जानकारी.

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73 साल) को रविवार तड़के एम्स में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स जाकर हालचाल लिया है. PM ने एक्स पर लिखा, एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है. धनखड़ को सुबह करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों का एक ग्रुप उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है. धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया है.
न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धनखड़ के एम्स में भर्ती होने के तुरंत बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और एम्स पहुंचे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story