भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रम्बानन मंदिर में की आरती
jantaserishta.com
8 July 2026 12:01 PM IST

x
जकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने बुधवार को योग्याकार्ता स्थित प्रम्बानन मंदिर का दौरा किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के इतिहास एवं महत्व की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई और उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से भी मुलाकात की। दौरे के दौरान जमीन से लेकर आसमान तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
मंदिर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर प्रम्बानन मंदिर का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "राजसी प्रम्बानन मंदिर!" प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, "राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ योग्याकार्ता से प्रम्बानन मंदिर जाते हुए।"
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशियाई संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ योग्याकार्ता स्थित प्रम्बानन मंदिर जाएंगे। यह इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।
दौरे के दौरान दोनों नेताओं ने प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण और पुनर्स्थापन (रिस्टोरेशन) परियोजना का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसे दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।
7 जुलाई को भारत और इंडोनेशिया ने योग्याकार्ता स्थित प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण और पुनर्स्थापन के लिए भारत समर्थित परियोजना से संबंधित आशय पत्र का आदान-प्रदान किया था। यह आदान-प्रदान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद हुआ, जिसमें दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा शांतिपूर्ण हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की।
Tagsप्रम्बानन मंदिरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मोदीPrambanan TemplePrime Minister Narendra ModiPM Modi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





