भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात, देखे तस्वीरें

jantaserishta.com
24 Sept 2021 6:56 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात, देखे तस्वीरें
x
बड़ी खबर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने अब से कुछ देर पहले अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की. ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय मूल की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया है.






उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रधानमंत्री का स्वागत कर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वो भारत के पीएम का स्वागत कर बहुत खुश हैं. वहीं, इस बातचीत में पीएम मोदी ने कमला हैरिस की भी काफी तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा कि कमला हैरिस पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा जैसे हैं. बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमला हैरिस को भारत आने का निमंत्रण भी दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर वो भारत दौरे पर आती हैं तो पूरे देश को काफी खुशी होगी.
रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर दिया जोर
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंध नयी ऊचांइयों पर पहुंचेंगे. बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया और पारस्परिक एवं वैश्विक हित वाले मुद्दों पर चर्चा की. दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है. इससे पहले हैरिस ने भारत में कोविड-19 संकट के दौरान मोदी से फोन पर बात की थी. हैरिस ने भारत को अमेरिका का 'बेहद अहम भागीदार' करार दिया. साथ ही नयी दिल्ली की उस घोषणा का स्वागत किया जिसमें भारत ने जल्द ही कोविड-19 टीके का निर्यात फिर से शुरू करने की बात कही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story