भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया

jantaserishta.com
25 Dec 2025 3:11 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया
x
देखें वीडियो.

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया. यह प्रेरणा स्थल वसंत कुंज इलाके में बनाया गया है. पीएम मोदी इस मौके पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण केंद्र ने आजाद भारत के महानायकों की विरासत को सम्मान देने के लिए कराया है.

जानिए राष्ट्र प्रेरणा स्थल में क्या है खास
पहली बार है कि पार्टी के तीन शिखर पुरुषों की शिखर छूतीं 65 फीट की कांस्य प्रतिमाएं एक पार्क में नजर आएंगी. लखनऊ में 65 एकड़ में फैले और 230 करोड़ से बने इस पार्क को राष्ट्र प्रेरणा स्थल नाम दिया गया है. पार्क में अटल के साथ जिन दो अन्य नेताओं की मूर्तियां लगी हैं वे हैं श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय. इससे पहले लखनऊ के अलावा नोएडा जैसे इलाकों में बसपा शासनकाल में बड़े-बड़े पार्क में महापुरुषों की विशाल प्रतिमाएं लगवाई गई थीं.
जनसंघ के संस्थापकों में से एक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी ने कश्मीर के मुद्दे पर जो वैचारिक एजेंडा आगे रखा था, उसे पार्टी ने तमाम झटकों के बावजूद कभी नहीं छोड़ा, भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद 2 सीटों से लेकर 282 सीटों तक पहुंचने तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी ने पुरजोर प्रयास किया. पीएम मोदी की अगुवाई में जब बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ 2019 में सत्ता में लौटी थी तो कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म किया. पार्टी ने एक विधान, एक संविधान और एक झंडे का अपना मिशन पूरा किया.
वहीं बीजेपी ने केंद्र की सत्ता में पूर्ण बहुमत से आने और राज्यों में विस्तार के साथ दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय योजना को साकार किया है. उनकी सोच समाज की आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्तियों के उत्थान से जुड़ी थी. मोदी सरकार ने उज्जवला, 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की आयुष्मान योजना, जनधन योजना, मुफ्त खाद्यान्न योजना, पीएम आवास योजना इसी एजेंडे को साकार करने की सोच को दिखाती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null