भारत

फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हुआ भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय के लोगों में भारी उत्साह

jantaserishta.com
13 July 2023 5:53 PM IST
फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हुआ भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय के लोगों में भारी उत्साह
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस पहुंच चुके हैं. उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया. फ्रांस के दौरे के बाद पीएम मोदी दुबई भी जाएंगे. प्रधानमंत्री की यह छठी फ्रांस यात्रा है. उनकी सबसे हालिया यात्रा हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी.
पीएम नरेंद्र मोदी के पेरिस पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों में उत्साह दिखा.
मैं मोदी जी से तीसरी बार मिला हूं, बहुत अच्छा लगा मिलकर. मोदी जी जब-जब फ्रांस आते हैं मैं उनसे मिलता हूं। हमें बहुत अच्छा लगता है जब हमारे देश के प्रधानमंत्री यहां आते हैं और हमसे मुलाकात करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ्रांस में मुलाकात के बाद भारतीय समुदाय के एक व्यक्ति ने ये बात कही.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पेरिस के एक होटल के बाहर भारतीय समुदाय के लोग एकत्रित हुए और लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story