भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेसहारा बच्चों को बड़ी सौगात दी, कहा- जीवन कई बार...

jantaserishta.com
30 May 2022 11:50 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेसहारा बच्चों को बड़ी सौगात दी, कहा- जीवन कई बार...
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उन बच्चों से वर्चुअल मुलाकात की जिन्होंने कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो दिया. पीएम मोदी ने कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत कई सुविधाओं की घोषणाओं की. पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत ऐसे बच्चों को 2 हजार रुपये की सहायता राशि के साथ पढ़ाई-लिखाई और मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी.

पीएम मोदी ने कहा कि PM CARES for Children आप सभी ऐसे कोरोना प्रभावित बच्चों की मुश्किलें कम करने का एक छोटा सा प्रयास है, जिनके माता और पिता, दोनों नहीं रहे. ये इस बात का भी प्रतिबिंब है कि हर देशवासी पूरी संवेदनशीलता से आपके साथ है.
पीएम मोदी ने कहा कि अगर ऐसे बच्चों को किसी को प्रॉफेशनल कोर्स के लिए, हायर एजुकेशन के लिए एजुकेशन लोन चाहिए होगा, तो PM-CARES उसमें मदद करेगा. इसके अलावा रोजमर्रा की दूसरी जरूरतों के लिए अन्य योजनाओं के माध्यम से उनके लिए 4 हजार रुपए हर महीने की व्यवस्था भी की गई है.
बच्चों के दुख में शामिल होते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्चों से बात करते हुए मैं जानता हूं कि कोरोना की वजह से जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके जीवन में आया ये बदलाव कितना मुश्किल है?
पीएम मोदी ने कहा कि जीवन हमें कई बार अप्रत्याशित मोड़ पर लाकर खड़ा कर देता है. ऐसी स्थितियां आ जाती है जिनकी हमने कल्पना भी नहीं की होती है. हंसते-खेलते हुए अचानक अंधेरा छा जाता है. सब कुछ बदल जाता है. कोरोना ने अनेकों लोगों के जीवन में ऐसा ही कुछ किया है. कोरोना की वजह से जिन्होंने अपनों को खोया है उनके जीवन में ये बदलाव कितना कठिन है ये मैं जानता हूं. हर दिन का संघर्ष, हर दिन की तपस्या. आज जो बच्चे हमारे साथ हैं, जिनके लिए ये कार्यक्रम हो रहा है, उनकी तकलीफ शब्दों में कहना मुश्किल है. पीएम ने कहा कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन ऐसे बच्चों के लिए एक छोटा सा प्रयास है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि निराशा के बड़े से बड़े माहौल में भी अगर हम खुद पर भरोसा करें तो प्रकाश की किरण अवश्य दिखाई देती है. हमारा देश तो खुद ही इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. पीएम ने कहा कि आज जब हमारी सरकार अपने 8 वर्ष पूरे कर रही है तो देश का आत्मविश्वास, देशवासियों का खुद पर भरोसा अभूतपूर्व है. भ्रष्टाचार, हजारों करोड़ के घोटाले, भाई-भतीजावाद, देशभर में फैल रहे आतंकी संगठन, क्षेत्रीय भेदभाव, जिस कुचक्र में देश 2014 से पहले फंसा हुआ था उससे बाहर निकल रहा है. गुजरे 8 वर्ष गरीब की सेवा, गरीब के कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि पीएम केयर्स फंड ने कोरोनाकाल के दौरान अस्पताल तैयार करने में, वेंटिलेटर्स खरीदने में, ऑक्सिजन प्लांट्स लगाने में भी बहुत मदद की. इस वजह से कितने ही लोगों का जीवन बचाया जा सका, कितने ही परिवारों का भविष्य बचाया जा सका.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story