भारत

भाजपा संसदीय दल की बैठक में बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन, VIDEO

jantaserishta.com
7 Feb 2023 10:43 AM IST
भाजपा संसदीय दल की बैठक में बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन, VIDEO
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा संसदीय दल की बैठक में जनकल्याणकारी और विकासोन्मुख बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया। भाजपा संसदीय दल की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया। बैठक में मौजूद सभी केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों ने तालियां बजा कर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। बैठक में बजट को लेकर चर्चा भी हो रही है। आपको बता दें कि, संसद भवन परिसर में हो रही भाजपा संसदीय दल की बैठक में भाजपा के लोकसभा और राज्य सभा के सदस्य मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी कार्यक्रमों और बजट के प्रचार प्रसार को लेकर पार्टी सांसदों को कुछ दिशा निर्देश दे सकते हैं।
बैठक में संसद के बजट सत्र के पहले चरण के बचे हुए दिनों की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में संसद में जारी गतिरोध और विपक्षी दलों के हमलों पर पलटवार करने की जवाबी रणनीति पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।
उधर, सूत्रों का कहना है कि संसद में जारी गतिरोध के आज खत्म होने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो फिर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में आज ही चर्चा शुरू हो सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story