भारत
12 जुलाई को तेलंगाना के दौरे पर जा सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
jantaserishta.com
28 Jun 2023 1:17 PM IST

x
फाइल फोटो
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 जुलाई को तेलंगाना का दौरा करने की संभावना है। वह वहां काजीपेट में रेलवे कोच में आवधिक ओवरहालिंग सुविधा की आधारशिला रख सकते हैं। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर राज्य की भाजपा इकाई भी उसी दिन वारंगल में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की योजना बना रही है। प्रधानमंत्री की यात्रा एक-दो दिन की हो सकती हैं।
इस दौरे को लेकर राज्य भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी के आने से इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी को हौंसला मिलेगा। सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर हमला बोलते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा काजीपेट में रेलवे कोच आवधिक ओवरहालिंग सुविधा की आधारशिला रखने से बीआरएस को करारा जवाब मिलेगा।
केंद्र ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के तहत तेलंगाना को रेलवे कोच फैक्ट्री का वादा किया था, लेकिन यह अधूरा रह गया था। इसको लेकर बीआरएस ने भी भाजपा पर निशाना साधा। बता दें कि रेलवे कोच फैक्ट्री को लेकर सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने एक जमीन भी देख ली थी। पिछले साल केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने काजीपेट में एक आवधिक ओवरहालिंग सुविधा स्थापित करने की घोषणा की थी। मंगलवार को मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने परिवारवाद को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा था।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि यदि आप के.चंद्रशेखर राव की बेटी का कल्याण चाहते हैं, तो बीआरएस को वोट दें। लेकिन, अगर आप लोग अपने बेटे-बेटियों और पोते-पोतियों का कल्याण चाहते हैं तो भाजपा को वोट दें। बता दें कि केसीआर की बेटी कविता का नाम दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में था, लेकिन अप्रैल में दायर तीसरे आरोपपत्र से उनका नाम हटा दिया गया।
अप्रैल में तेलंगाना की अपनी पिछली यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। नरेंद्र मोदी को अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर पार्टी के महा जन संपर्क अभियान के तहत तेलंगाना का दौरा करना था।
Tagsतेलंगानातेलंगाना बीजेपीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मोदीTelanganaTelangana BJPPrime Minister Narendra ModiPM Modi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





